शाम ढलते ही जब हिमालय की वादियां रोशनी से जगमगा उठती हैं। समूचा इलाका सर्द हवाओं की चपेट में होता है। तब सड़कों पर सरपट दौड़ती टैक्सी किसी पर्यटक को लेकर पहुंचती है डांस बार या कैसिनो। इस शहर की पहचान शराब, सेक्स और जुआ है। कहने को पर्यटक यहां प्रकृति से रूबरू होने आते हैं। लेकिन यहां पहुंचते ही उनके मन-मस्तिष्क में बार-बार दस्तक देती हैं बार बालाएं। माओवादी सरकार यहां रात ग्यारह बजे के बाद डांस बार पर प्रतिबंध लगा रखी है। यह सिर्फ कहने भर को है। दरअसल, रात रंगीन होती है ग्यारह बजे के बाद ही। चहुंओर फिजां में उड़ती शराब की मादकता के बीच महज 14 से 16 साल की लड़कियां अपनी बल खाती अदाओं के साथ अद्र्ध नग्न डांस करती नजर आती हैं। यह उनका शौक नहीं पेट की मजबूरी है, जो महीने के अंत में महज दो से तीन हजार के दरमाहे से पूरी होती है। इससे भी जब जरूरतें पूरी नहीं होती तो रात गये इनमें अधिकांश लड़कियां बन जाती हैं सेक्सवर्कर। काठमांडू के कलंकी चौक पर व्यवसाय करने वाले सूर्य कंडेल कहते हैं 'नेपाल में बेरोजगारी इस कदर है कि कोई दूसरा उपाय नहीं। यदि डांस बार बंद हो जाये तो कई घरों में चूल्हा ठंडा पड़ जायेगा। माओवादी सरकार विकास और शांति बहाली की दिशा में पूरी तरह विफल है। यहां सिर्फ राजा का चेहरा बदला है।Ó
डांस बार में तीन स्तर पर लड़कियां अपनी सेवाएं देती हैं- वेलकम गल्र्स के रूप में, डांसर के रूप में और सेक्सवर्कर के रूप में। पंद्रह वर्षीय कविता थापा डांसर है। इस पिछले वर्ष बार ज्वाइन किया था। कहती है 'यहां आने वाला हर ग्राहक मनोरंजन से अधिक सेक्स चाहता है।Ó बहरहाल, पूरी दुनिया में जिस नेपाल की पहचान एक उग्र माओवादी विचारधारा के विस्तार के रूप में हुई है। जहां करीब 200 साल के राजतंत्र के खात्मे के साथ-साथ माओवादियों के जनयुद्ध की वीर गाथाएं सुनायी जाती हैं, वह देश अब भी तमाम सामाजिक बुराइयों का केन्द्र है। स्त्री प्रधान इस देश में शोषण की शिकार सबसे अधिक महिलाएं हैं। यह देश लड़कियों के सबसे बड़े निर्यातक के रूप में उभर चुका है। दुनिया के तमाम चकलाघरों में यहां की लड़कियां मिल जायेंगी। ट्रैफिकिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंडो-नेपाल बार्डर स्थित सिर्फ रक्सौल में आये दिन लड़कियां पकड़ी जाती हैं। इन बुराइयों से निपटने के लिए सरकार के पास कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। (काठमांडू यात्रा के दौरान जैसा देखा-महसूस किया)
रिपोर्ट :- एम. अखलाक
काठमांडू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
काठमांडू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 4 जून 2009
सदस्यता लें
संदेश (Atom)